माइकल जैक्शन का अंतिम संस्कार फिर स्थगित
एसशोबिज डॉट कॉम ने खबर दी है कि जैक्शन परिवार के एक प्रतिनिधि, केन सनशाइन ने इस बात की पुष्टि की है कि जैक्शन को गुरुवार तक दफनाया नहीं जाएगा। सनशाइन ने अंतिम संस्कार की तारीख टालने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है।
सनशाइन के अनुसार जैक्शन को कैलीफोर्निया के ग्लेडेल में स्थित फॉरेस्ट लान मेमोरियल पार्क के विशाल कब्रिस्तान में स्थित होली टैरेस में आयोजित एक निजी समारोह के तहत दफनाया जाएगा।
अंतिम संस्कार में केवल परिवार के लोगों और करीबी मित्रों को आमंत्रित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications