चंद रुपयों के लिए सुरक्षाकर्मी ने मणिपुर में ग्रेनेड फेंका

इंफाल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मणिपुर में शुक्रवार रात एक अस्पताल के बाहर हुआ ग्रेनेड हमले को अर्धसैनिक बल के एक जवान ने अलगाववादियों की ओर से दिए गए महज 5,000 रुपयों के लालच की खातिर अंजाम दिया था। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, "इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी)के राइफलमैन टी. मुनाल ने यहां एक अस्पताल के बाहर बम फैंका।"

इंफाल के पुलिस प्रमुख एल. केलियन ने संवाददाताओं को बताया, "प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मुनाल को ग्रेनेड फैंकते देख लेने के बाद स्थानीय लोगों ने हमारे कमांडो की मदद से उसे दबोच लिया।" हमले में घायल पांच लोगों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

आईआरबी के राइफलमैन मुनाल ने अलगाववादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) की ओर से इस हमले को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "आईआरबी के राइफलमैन को ग्रेनेड हमले की एवज में 5000 रुपये मिले थे। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि सुरक्षाकर्मी ने महज रुपयों के लालच में हमला किया है या फिर उसके आतंकियों से रिश्ते हैं।"

पूछताछ में मुनाल ने इसी साल पहले भी के सीपी के इशारे पर ऐसे दो ग्रेनेड हमलों को अंजाम देना कबूल किया। मुनाल ने पूछताछ में बताया कि उसने 27 जुलाई को शांति अस्पताल और 28 जुलाई को लांगोल व्यू क्लिनिक पर हथगोले फेंके थे।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह एक गंभीर मसला है और सुरक्षा बलों में सेंध लगाने की अलगाववादियों की नई प्रवृत्ति के प्रति हमें सचेत रहना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+