रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश जी मेला शुरू
जिला कलेक्टर सवाईमाधोपुर ने सम्बन्धित अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाओं को गम्भीरता से अंजाम देकर सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मेले में गणेशधाम पर पंचायत समिति द्वारा नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसने 24 घन्टे काम करना शुरू कर दिया, नियन्त्रण कक्ष पर टेलीफोन स्थापित किया गया है जिसके न.252245 हैं। यहां पर माईक व्यवस्था द्वारा लोगों को आवश्यक सूचनाएं दी जा रही हैं।
मेले में गणेश धाम से लेकर गणेश मन्दिर तक लाईटिंग की व्यवस्था की गयी है वहीं चिकित्सा विभाग द्वारा गणेश धाम, किले के प्रवेश द्वार, मन्दिर परिसर पर मेडिकल टीम मय दवाईयां लगायी गयी हैं, वहीं किले के प्रवेश द्वार व गणेशधाम पर एम्बूलेन्स तथा फायर बिग्रेड वैन की व्यवस्था की गई है। खाद्य निरीक्षकों द्वारा मेले में बिक रही खाद्य सामग्री की नियमित जांच की जा रही है।
मेले में सुरक्षा की माकूल व्यवस्था कर जगह-जगह पुलिस कानिस्टेबल लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मेले में सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। मन्दिर में गणेश जी के दर्शन के लिए महिला एवं पुरूष को बेरिकेटिंग के माध्यम से अलग-अलग जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications