नौकरानी से बलात्कार के आरोप में एक्जेक्यूटिव गिरफ्तार
नोएडा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। एक प्रमुख इलेक्ट्रानिक कंपनी में काम करने वाले 40 वर्षीय एक्जेक्यूटिव को पुलिस ने कथित तौर पर नौकरानी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
झारखंड की रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने सैमसंग इंडिया में वरिष्ठ एचआर एक्जेक्यूटिव के पद पर काम करने वाले हेनरी डेनियल पर पिछले छह महीने से बलात्कार करने का आरोप लगाया।
महिला ने एनजीओ के साथ मिलकर शनिवार को इस मामले की शिकायत पुलिस से की।
एनजीओ मशाल सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने महिला को डेनियल के घर पर जनवरी में नौकरी लगवाई थी।
काम शुरू करने के कुछ ही दिन बाद से डेनियल ने उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया।
महिला ने इस बावत डेनियल की पत्नी से भी बात की लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। आखिरकार उसने एनजीओ से संपर्क किया पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा कि चिकित्सकीय परीक्षण में महिला से बलात्कार की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications