पाकिस्तानी तालिबान धड़े ने युद्ध विराम की घोषणा की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हाफिज गुल बहादार के नेतृत्व वाले तालिबान समूह के प्रवक्ता अहमदुल्लाह अहमदी ने कहा है, "पवित्र रमजान महीने के सम्मान में और जनता की खातिर स्थानीय तालिबान शूरा ने एकतरफा युद्धविराम का फैसला किया है।"
समाचार एजेंसी एनएनआई ने अहमदी के हवाले से खबर दी है कि क्षेत्र के तालिबान कमांडरों को आदेश दिया गया है कि वे सुरक्षा बलों पर हमले बंद कर दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications