इटली में हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 मरे
बेलुनो (इटली), 22 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के उत्तर-पूर्व आल्पस में शनिवार को एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह दुर्घटना खराब मौसम की वजह से हुई।
समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि बेलुनो प्रांत में यह दुर्घटना मोंटे फलोरिया पर्वत पर हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications