ताबूत घोटाले में 3 सैन्य अधिकारियों के नाम
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से शनिवार को बहुचर्चित कारगिल ताबूत घोटाले में तीन सैन्य अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। इनमें से दो अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके अलावा सीबीआई ने एक अमेरिकी कंपनी के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया है।
ये आरोप पत्र सीबीआई की एक विशेष अदालत में दायर किए गए। सीबीआई की ओर से कहा गया है कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान के साथ हुई कारगिल लड़ाई में मारे गए सैन्य कर्मियों के शवों को ले जाने के लिए घटिया स्तर के ताबूत की खरीदारी के लिए तीनों सैन्य अधिकारी जिम्मेदार थे।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार मामले के चार आरोपियों में से तीन सैन्य अधिकारियों में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अरुण रॉय, कर्नल (सेवानिवृत्त) एस.के.मलिक और कर्नल एफ.बी.सिंह शामिल हैं। सिंह फिलहाल श्रीनगर में तैनात हैं।
मामले का चौथा आरोपी, अमेरिका की ताबूत निर्माता कंपनी, बर्टरोन एंड बैजे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications