उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच फिर बातचीत शुरू
सियोल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने पूरे दो साल बाद शनिवार को पहली बार उच्चस्तरीय बातचीत आयोजित की। इससे यह संकेत मिले हैं कि कोरिया प्रायद्वीप में तनाव कम हो सकते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री हियुन इन टेक ने उत्तर कोरिया की सत्ताधारी कोरियन वर्कर्स पार्टी के एकीकरण विभाग के प्रमुख किम यांग गोन से मुलाकात की।
दक्षिण कोरिया के साथ संपर्को के लिए जिम्मेदार किम उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग द्वितीय द्वारा भेजे गए एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में सियोल में हैं।
दक्षिण कोरिया के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता केबीएस की ओर से कहा गया है कि बातचीत के दौरान जिस एक मुद्दे पर चर्चा की गई है वह है उत्तर कोरिया द्वारा अवरुद्ध की गई बातचीत प्रक्रिया को बहाल करना।
बातचीत शुरू करने के पहले किम यांग गोन ने कहा, "यह सबसे महत्वपूर्ण है कि दो कोरियाई देशों के बीच रिश्ते में सुधार हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications