आंतरिक विरोधाभासों में बिखर रही है भाजपा : कांग्रेस

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस की ओर से शनिवार को कहा गया है कि जसवंत सिंह प्रकरण से यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव बाद अपने आंतरिक विरोधाभासों के कारण बिखर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने आईएएनएस से कहा, "जसवंत सिंह का पूरा प्रकरण यह दर्शाता है कि जनता द्वारा खारिज किए जाने के बाद भाजपा अब अपने आंतरिक विरोधाभासों के कारण बिखर रही है।"

तिवारी ने कहा, "जिस तरह से पार्टी कट्टरपंथियों के हाथों में जा रही है, उससे पार्टी का जनाधार और कमजोर होगा।"

लेकिन तिवारी ने जसवंत सिंह की किताब 'जिन्ना : इंडिया, पार्टीशन, इंडिपेंडेंस' पर प्रतिबंध लगाने के गुजरात सरकार के फैसले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

तिवारी ने कहा, "किताब पर प्रतिबंध उनकी आंतरिक राजनीति का परिणाम है।"

तिवारी ने हालांकि पुस्तक में प्रस्तुत की गई उस सामग्री को खारिज कर दिया है, जिसमें जिन्ना की तो तारीफ की गई है और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को 1947 में हुए देश के विभाजन के लिए समान रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+