मध्य हिमालय जलागम परियोजना 550 ग्राम पंचायतों में कार्यान्वित : नड्डा

नड्डा ने यह जानकारी गत सायं यहां मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए दी। नड्डा ने कहा कि राज्य के 10 जिलों के 42 विकास खण्ड़ों की 602 पंचायतों में चरणबद्घ तरीके से कार्यान्वित की जा रही इस परियोजना के तहत राज्य में वर्ष 2008-2009 तक 140़30 करोड़ रूपये व्यय किए जा चुके हैं।

वन मंत्री ने कहा कि परियोजना को जलागम पद्घति के अनुसार प्राकृतिक संसाधनों के सतत् विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त एवं सुदृढ़ करने तथा वास्तव में शक्तियों का विकेन्द्रीकरण करके विकास प्रक्रिया में जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिये ग्राम पंचायतों को ग्रांट- के रूप में 33़52 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाए गए हैं। सहभागिता के आधार पर लाभार्थी अंश के रूप में प्राप्त 6़59 करोड़ रूपये ग्राम पंचायतों में रख- रखाव व सम्बद्घ गतिविधियों पर व्यय किए जाएंगे।

वन मंत्री ने कहा कि परियोजना को ग्राम पंचायतों के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है तथा आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गो, महिलाओं, भूमिहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति समुदायों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रशिक्षण व आर्थिक सहायता द्वारा सशक्त बनाया जा रहा है। इस उदद्ेश्य की पूर्ति के लिए अब तक 1784 स्वयं सहायता समूह एवं 2134 उपभोगता समूह गठित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उदद्ेश्य प्राकृतिक संसाधनों में निरन्तर हो रहे क्षरण प्रक्रिया में कमी लाकर प्राकृतिक संसाधनों की उत्पादक क्षमता में सुधार लाने के साथ-साथ साधन विहीन निर्धन ग्रामीण परिवारों को आजीविका के अधिकाधिक साधन व रोजगार के अवसर प्रदान करना है। परियोजना के तहत जलागम को कृषि, पशुपालन, बागवानी, वन, भू-सरंक्षण एवम् ग्रामीण विकास गतिविधियों व जनसहभागिता के साथ जोड़ा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+