प्रवासी कोष में योगदान करें संपन्न लोग : व्यालार रवि
रवि ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम संपन्न लोगों से आग्रह करते हैं कि वे इस कोष में योगदान करें, ताकि जरूरतमंद लोगों के लिए अधिक से अधिक कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा सकें। हाल में रूस में दो व्यापारियों ने केरल के 10 लोगों के लिए एयर टिकट प्रायोजित किया था। वे लोग वहां काम के लिए गए थे, लेकिन वे धोखाधड़ी के शिकार हो गए थे।"
रवि ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को 1.60 करोड़ रुपये का एक भारतीय समुदाय कल्याण कोष (आईसीडब्ल्यूएफ) स्थापित किया गया है। इसे 18 देशों में स्थित भारतीय राजनयिक मिशन के जरिए संचालित किया जाएगा। ये ज्यादातर मध्य पूर्व व अफ्रीकी देश होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications