केंद्रीय दल ने माना, बिहार में सूखे की स्थिति गंभीर
पिछले बुधवार को बिहार दौरे पर केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ़ आऱ क़े तिवारी की अध्यक्षता में आया 11 सदस्यीय इस दल ने सूखाग्रस्त घोषित सभी जिलों का दौरा करने के बाद राज्य के वरीय पदाधिकायिों के साथ बैठक की तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की।
दल के अध्यक्ष तिवारी ने शनिवार को कहा कि यहां के किसानों को मदद की जरूरत है। उन्होंने माना कि यहां सूखे की स्थिति गंभीर है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक निधि का बजट 30 हजार करोड़ रुपये है। इसी बजट से सभी राज्यों को राहत पहुंचायी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय दल बिहार की स्थिति को मजबूती के साथ केंद्र सरकार के समक्ष रखेगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बिहार के 26 जिलों का सूखग्रस्त घोषित कर दिया है। सरकार ने सूखे से निपटने के लिए केन्द्र सरकार को एक ज्ञापन देकर 23 करोड़ रुपए की सहायता मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications