परिवार के साथ छुट्टियां बिताने निकले ओबामा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि शुक्रवार दोपहर ओबामा हेलीकॉप्टर से वाशिंगटन के बाहरी इलाके कैंप डेविड पहुंचे। उनके साथ उनका परिवार और कुत्ता भी था।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने संवाददाताओं से कहा, "मेरा मानना है कि वह अपने परिवार के साथ आराम करने जा रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। मुझे उम्मीद है कि छुट्टियों के दौरान वह कई बार गोल्फ खेलेंगे।"
गौरतलब है कि ओबामा उस दौरान छुट्टी पर गए हैं जब अमेरिका में स्वास्थ्य सेवाओं की नीति में सुधार को लेकर बहस चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications