कृषि मंत्री ने राजस्थान में सूखे पर चिंता जताई

पवार ने शनिवार को नई दिल्ली के कृषि भवन में राज्य के कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क से प्रदेश में वर्षा और फसलों की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बुरड़क की केंद्रीय कृषि मंत्री से करीब एक घंटे बातचीत हुई।

बुरड़क ने कृषि मंत्री को बताया कि प्रदेश में सूखे की चिंताजनक स्थिति है। विशेषकर पानी, चारे और बिजली की समस्या गम्भीर हो गई है। गिरदावरी की रिपोर्ट आने के पश्चात प्रदेश में बड़े पैमाने पर अकाल राहत कार्य खोलने पडं़ेगे। साथ ही पीने के पानी, पशुओं के लिए चारे और अभावग्रस्त लोगों के लिए खाद्यान्न वस्तुओं के माकूल प्रबन्ध करने होंगे।

बुरड़क ने पवार से राज्यों के कृषि मंत्रियों की बैठक में राजस्थान के कृषि विभाग को केन्द्र से 5320 करोड़ रुपए दिलाने की उनकी मांग को पूरा करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि वे तत्कालीन सहायता के रूप में 1600 करोड़ की राशि तुरन्त जारी करवाने में मदद करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+