जंगल की आग नियंत्रण से बाहर, ग्रीस में आपात घोषित
ग्रीस की राजधानी से 40 किलोमीटर दूर स्थित ग्रामतिको इलाके में शनिवार सुबह आग लगी और तेज हवा के कारण शीघ्र ही पूरे शहर में फैल गई।
कुछ घंटे के भीतर ही आग ग्रामतिको से वर्नावा और काल्टेटजी के 12 किलोमीटर के रिहायशी इलाके में फैल गई। इससे आवासों को नुकसान पहुंचा और लोग अपने घरों को छोड़ने को बाध्य हुए।
जानमाल के नुकसान के भय और वर्ष 2007 में देश में आग लगने से फैली तबाही के मद्देनजर सरकार ने आपात काल घोषित कर दिया। राजधानी के ऊपर गहरा काला धुआं छा गया है।
हजारों नागरिक, कार्यकर्ता और दमकल कर्मचारी एक साथ आग का मुकाबला कर रहे हैं। आग बुझाने के काम में दमकल की 35 गाड़ियां, नौ विमान और पांच हेलीकाप्टर लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications