शहरी गरीबों पर जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर: विश्व बैंक
न्यूयार्क, 22 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व बैंक का कहना है कि जलवायु परिवर्तन का कुछ विकासशील देशों में खाद्य पदार्थो की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है जिससे शहरों में रहने वाले गरीबों की दिक्कतें और बढ़ रही हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विश्व बैंक के सहयोग से इंडियाना स्थित पुरदुए विश्वविद्यालय में किए गए अध्ययन में कहा गया है, "जलवायु परिवर्तन का शहरी गरीबों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है।"
शोधकर्ताओं ने बांग्लादेश, मेक्सिको, मोजाम्बिक, मालावी, तंजानिया और जांबिया को कें द्र में रखकर यह अध्ययन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications