जवान ने 2 अधिकारियों की हत्या कर खुद फांसी लगाई (लीड-1)
बस्तर जिले के कोंडागांव पुलिस थाने में तैनात सीएएफ की आठवीं बटालियन के सिपाही एम.मिज ने फांसी लगाने से पहले अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें प्लाटून कमांडर टीकाराम लारिया और हैड कांस्टेबल मेहताब सिंह ठाकुर की मौत हो गई।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लंगकुमर ने आईएएनएस से कहा, "यह एक हतप्रभ करने वाली घटना है। गोलीबारी में घायल हुए संजय सिंह नामक पुलिस कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
घायल पुलिसकर्मी को पहले एक स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उसके बाद उसे जगदलपुर भेज दिया गया। पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बताई गई है।
राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिंज ने विभाग से लंबी छुट्टी मांगी थी, छुट्टी नहीं मिलने से वह बेहद परेशान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications