सिनसिनाटी मास्टर्स: सेमीफाइनल में पहुंचे फेडरर और मरे
सिनसिनाटी (ओहायो), 22 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फेडरर ने आस्ट्रेलिया के ल्यूटन हेविट को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।
एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मरे ने जुलियन बेनेत्यू को 4-6, 6-3, 6-1 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications