टायर फटे होने पर भी सुरक्षित उतरा विमान (लीड-1)
चेन्नई हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "चेन्नई के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर रबर के टुकड़े मिलने से सिंगापुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को विमान का टायर फटने का संदेह हुआ और उन्होंने हमें तथा विमान चालक को इसके बारे में सूचित किया।"
अधिकारी ने बताया कि विमान के चार टायरों में से एक फट गया था।
चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर फोम बिछाने सहित यात्रियों तथा चालक दल को सुरक्षित निकालने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए।
अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह 11.15 सुरक्षित रूप से उतरने में सफल रहा।
चेन्नई हवाई अड्डे के समीप पहुंचने के बाद चालक ने यात्रियों को टायर फटने के बारे में चेतावनी दी, इससे कुछ यात्रियों में भय और घबराहट फैल गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications