झारखंड में 50 लाख रुपये की हेरोईन के साथ 3 गिरफ्तार
रांची, 22 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 460 ग्राम हेरोईन बरामद की जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जाती है।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वे इस हेरोईन की आपूर्ति किसे करने वाले थे।
पुलिस ने कहा कि तीनों को रांची के रेलवे कालोनी से गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जबकि तीसरा रांची का निवासी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications