बुद्ध जयंती पार्क बलात्कार मामला : कब क्या हुआ
6 अक्टूबर 2003 : दिल्ली विश्वविद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा के साथ दो सुरक्षाकर्मियों ने बलात्कार किया। दो अन्य सुरक्षाकर्मियों पर अपहरण और डकैती के आरोप।
7 अक्टूबर : दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी हरप्रीत के साथ ही उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
18 अक्टूबर : पीड़िता ने पहचान परेड में आरोपियों की पहचान की।
28 नवंबर : दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
20 दिसंबर : सत्र अदालत ने मामले में सुनवाई शुरू की।
4 जनवरी 2004 : अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज करने शुरू किए।
24 जुलाई 2009 : बचाव पक्ष ने मामले में जिरह पूरी की। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।
31 जुलाई : अदालत ने मामले में फैसले को टाला।
17 अगस्त : अदालत ने हरप्रीत और सतेंद्र को बलात्कार, अपहरण व डकैती का दोषी पाया। कुलदीप व मनीष को अपहरण एवं डकैती का दोषी करार दिया।
22 अगस्त : अदालत ने मामले में सजा सुना दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications