ममता ने किया कोलकाता मेट्रो के विस्तार का उद्घाटन
बनर्जी ने उदघाटन कार्यक्रम के दौरान कहा, "मेट्रो रेल इस शहर का गौरव है। मैंने इस विस्तार की घोषणा वर्ष 1999 में की थी। मेरे लिए बड़ी बात यह है कि मैं आज इसका उद्घाटन कर रही हूं।" बनर्जी ने टालीगंज मेट्रो स्टेशन का नामकरण बंगाली फिल्मों के अभिनेता उत्तम कुमार के नाम पर किया। जबकि गड़िया बाजार स्टेशन का नामकरण प्रमुख बांग्ला कवि काजी नजरुल इस्लाम के नाम पर किया।
उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के अलावा बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और उत्तम कुमार की पत्नी सुप्रिया देवी, अभिनेता प्रसेनजित, कोयल मलिक, रंजीत मलिक और अमला शंकर जैसी हस्तियां मौजूद थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications