बिहार में स्वाइन फ्लू का कोई नया मामला नहीं
पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में शनिवार को स्वाइन फ्लू का एक भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। राज्य से अब तक 10 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से एक व्यक्ति में फ्लू की पुष्टि हुई है।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ़ शंकर प्रकाश ने शनिवार को बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध लोगों के रक्त के नमूने राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी), नई दिल्ली भेजा गया है, जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को एक भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है।
पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के समन्वयक डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक बिहार के भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications