राजग के घटक जसवंत की किताब पर प्रतिबंध के पक्ष में नहीं

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल उस किताब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं जिसकी वजह से जसवंत सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित किए गए।

भाजपा शासित राज्य गुजरात ने पहले ही इस किताब 'जिन्ना- भारत, विभाजन, आजादी' पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस किताब में भारत के विभाजन के लिए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

शिवसेना सांसद भारत कुमार ने आईएएनएस से कहा, "मैं किताब पर प्रतिबंध का समर्थन नहीं करता। अगर आप किताब की विषयवस्तु से सहमति नहीं रखते तो या तो लिखकर या अन्य मंचों के जरिये इसका जवाब दिया जा सकता है।"

भाजपा गठबंधन की सरकार में रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय संभालने वाले जसवंत सिंह को 19 अगस्त को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

जनता दल (युनाइटेड) के सांसद मोनाजिर हसन ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं किताब पर प्रतिबंध का पक्षधर नहीं हूं।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर से जब पूछा गया कि क्या भाजपा शासित राज्यों में किताब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह राज्यों पर निर्भर है कि वे इस पर प्रतिबंध लगाते हैं या नहीं।

कर्नाटक सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह इस किताब पर प्रतिबंध नहीं लगाने जा रही है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश सरकार भी किताब पर प्रतिबंध के पक्ष में नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+