जम्मू के ग्रामीणों को जल मुहैया करा रही है सेना
नियंत्रण रेखा के समीप स्थित चौकी हनदान गांव में शनिवार को रजौरी मंडल के कमांडिग ऑफिसर मेजर जनरल आर.एस.प्रधान ने जलापूर्ति प्रणाली का उद्घाटन किया।
ग्रामीण शारदा देवी ने कहा कि जलापूर्ति प्रणाली के उद्घाटन से उन्हें काफी राहत मिली है। जल के अभाव में ग्रामीणों को दूरदराज के इलाके का चक्कर लगाना पड़ता था। इस बार कम वर्षा के कारण पानी की समस्या और भी भयावह हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications