मुंबई हमले पर पाकिस्तान को और सबूत दिया जाएगा : कृष्णा
कृष्णा ने संवाददाताओं को यहां बताया, "हम पाकिस्तान सरकार के बराबर संपर्क में हैं। भारत व पाकिस्तान के बीच यह जारी रहने वाली प्रक्रिया है।"
कृष्णा ने कहा, "जैसे ही हम और सबूत जुटा लेंगे, उसे पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा, जैसा कि विदेश सचिव ने शुक्रवार को किया था।"
ज्ञात हो कि विदेश सचिव निरूपमा राव ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक को मुंबई हमले से संबंधित सबूतों का एक दस्तावेज सौंपा था। उस दस्तावेज में खासतौर से जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद के बारे में अतिरिक्त जानकारी शामिल थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications