भारत-त्रिनिदाद के बीच हवाई किराया कम होगा
पोर्ट ऑफ स्पेन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय उच्चायुक्त मलय मिश्र ने घोषणा की है कि सरकारी स्वामित्व वाली कैरिबियन एयरलाइंस और एयर इंडिया दोनों देशों के बीच किराए में कमी करने की योजना पर कार्य कर रहीं हैं।
उन्होंने एक बैठक में बताया कि जब यह योजना लागू होगी तो त्रिनिदाद और टोबैगो से कैरिबियन एयरलाइंस की उड़ान को न्यूयार्क में एयर इंडिया की उड़ान से जोड़ा जाएगा। दोनों देशों के बीच किराए में कमी से हवाई यात्राओं की संख्या बढ़ सकती है।
न्यूयार्क स्थित भारतीय पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने जून में कई ट्रैवल एजेंटों के साथ बैठक करके त्रिनिदाद और टोबैगो तथा भारत के बीच पर्यटन बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की थी।
उल्लेखनीय है कि त्रिनिदाद और टोबैगो की 13 लाख की आबादी में 40 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं। इनके पूर्वज 1845 से 1917 के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार से यहां गóो खेतों में काम करने के लिए आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications