तिरुपति के पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज
पुजारी पर आरोप है कि उसने निजी उपयोग के लिए पैसा जुटाने हेतु मंदिर के जेवरात को एक निजी महाजन के यहां गिरवी रख दिया।
पुलिस ने उस निजी महाजन को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने जेवरात के बदले पुजारी को 10 लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने एक किलोग्राम वजन के सोने के सात जेवरात भी उसके पास से बरामद कर लिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोने के तीन और जेवरातों को तलाशने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने टीटीडी द्वारा संचालित श्री कोडनडर्मा स्वामी मंदिर के मुख्य पुजारी वेंकटरमन दीक्षिथुलु के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात करने का एक मामला दर्ज किया है। निजी साहूकार सागर लाल के खिलाफ भी चोरी की संपत्ति रखने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है।
यह मामला शुक्रवार की शाम प्रकाश में आया। पुजारी की करतूत का खुलासा उस समय हुआ जब टीटीडी के अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर टीटीडी के तहत आने वाले सभी मंदिरों में जेवरातों की जांच शुरू की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications