हकीमुल्लाह मेहसूद पाकिस्तान में तालिबान का नया सरगना
इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में कबायलियों की 42 सदस्यीय बैठक ने हकीमुल्लाह महसूद को तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का नया सरगना नियुक्त किया है हालांकि संगठन का कहना है कि उसका पूर्व सरगना बैतुल्लाह मेहसूद अभी तक जीवित है।
किसी अज्ञात स्थान से बीबीसी से बातचीत में टीटीपी के कार्यवाहक प्रमुख मौलवी फकीर मोहम्मद ने पिछले सप्ताह अमेरिकी ड्रोन हमले में बैतुल्लाह के मारे जाने की खबरों को सिरे से नकार दिया।
हालांकि उसने यह कबूल किया कि बैतुल्लाह बीमार होने की वजह से ज्यादा कामकाज नहीं कर पा रहा है।
मोहम्मद ने यह भी कहा कि बैतुल्लाह उसे अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहता था और इसी फैसले की पुष्टि के लिए कबायलियों की यह बैठक बुलाई गई थी।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के अमेरिका के विशेष राजनयिक रिचर्ड होलब्रूक ने पिछले सप्ताह कहा था कि बैतुल्लाह का मारा जाना पाकिस्तान में सुरक्षा के प्रयासों की दिशा में बड़ी कामयाबी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications