नौकरानी पर अत्याचार करने वाली अभिनेत्री गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
अंधेरी पश्चिम स्थित अंबोली पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने कहा कि उर्वशी पर 10 साल की बच्ची को बुरी तरह पीटने, उसे घर में बंद रखने और नाबालिग को नौकरानी रखने का आरोप लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उर्वशी पीड़िता को पढ़ाई के नाम पर गत अप्रैल में अमरावती जिले से यहां लाई थीं और बाद में वह उससे घरेलू काम करवाने लगीं।
एक हफ्ते पहले उर्वशी ने भोजन चुराने के आरोप में पीड़िता को बुरी तरह पीटा था। उसका सिर दीवार से दे मारा था और उसकी बाजू जला दी थी। इस घटना के बाद उन्होंने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया था। बाद में पड़ोसियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की।
पीड़िता ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि पिछले उर्वशी उसे कभी भरपेट भोजन नहीं देती थी और कुछ महीनों से वह उसके साथ दुव्यर्वहार कर रही थी और उसे यातनाएं दे रही थी।
शनिवार को गिरफ्तारी के बाद उर्वशी को बांद्रा में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 10,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications