विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत
भुवनेश्वर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उड़ीसा के कोरापुट जिले के एक गांव में आम की गुठलियां खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट जिले के भालुपदार गांव में विषाक्त भोजन के कारण चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना 18 अगस्त को हुई।
मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी काशीनाथ नायक ने कहा कि ये मौतें विषाक्त भोजन से हुईं। उन लोगों ने आम की गुठलियां और कुछ अन्य वस्तुएं खाईं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications