बंगाल के उद्योग जगत में ममता की प्रशंसा की होड़

कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सिंगूर में टाटा की नैनो कार परियोजना और नंदीग्राम में एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के विरोध की अगुवाई करने वाली रेल मंत्री ममता बनर्जी की एक औद्योगिक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के व्यापारियों ने काफी प्रशंसा की।

आरपीजी इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष संजीव गोयनका ने शुक्रवार को कहा,"हमें भरोसा है कि आपके नेतृत्व में हम भारत के विकास में अर्थपूर्ण योगदान कर सकते हैं।"

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के अध्यक्ष हर्षपति सिंघानिया ने रेलमंत्री को "एक मानवीय नजरिए के साथ रेलवे के आधुनिकीकरण हेतु नए उपाय अपनाने के लिए बधाई दी।"

उद्योग जगत के लोग बनर्जी की प्रशंसा में एक दूसरे से होड़ ले रहे थे और नंदीग्राम तथा सिंगूर की घटनाएं बीते जमाने की कहानी जैसी लग रही थीं। पश्चिम बंगाल से निवेशकों के हटने के लिए पहले हो रही बनर्जी की आलोचना के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा गया।

सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष और टाटा रियरसन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप चक्रबर्ती ने कहा कि बनर्जी के रवैये में बदलाव आया है। उन्होंने अब औद्योगिकरण का पक्ष लेना आरंभ किया है।

उल्लेखनीय है कि बनर्जी ने कहा है कि वह उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ हर तीसरे महीने बैठक करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+