कांग्रेस ने फिरोजाबाद से राज बब्बर को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नाडीस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बब्बर के नाम को हरी झंडी दे दी है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अखिलेश यादव फिरोजबाद और कन्नौज सीटों से विजय घोषित किए गए थे। बाद में यादव ने फिरोजाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिस कारण यहां फिर से चुनाव कराए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले बब्बर समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कांग्रेस ने फतेहपुर सिकरी से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह चुनाव हार गए। उन्हें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सीमा उपाध्याय ने लगभग 10,000 मतों के अंतर से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications