आसियान व्यापार समझौते पर किसानों को गुमराह कर रही माकपा : रवि

तिरूवनंतपुरम, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने शनिवार को केरल की सत्तारूढ़ माक्सवार्दी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर इस महीने के आरंभ में आसियान के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए)के बारे में किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

रवि ने संवाददाताओं से कहा कि माकपा किसानों के बीच यह भय फैलाने का प्रयास कर रही है कि एफटीए से उनके हितों को नुकसान पहुंचेगा।

रवि ने कहा कि यह सत्य नहीं है क्योंकि आज की दुनिया में कोई भी अकेले नहीं रह सकता और समझौते से किसान आगे एक बेहतर भविष्य के बारे में सोच सकते हैं। यह समझौता हमारे किसानों को शेष दुनिया से प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगा और केंद्र सरकार इसमें उपयुक्त नीतियों और समर्थन से सहायता देगी।

अगले वर्ष एक जनवरी से लागू होने वाले समझौते के सभी पहलुओं पर विचार करने के लिए बनाई गई मंत्रिमंडल की समिति में रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी के साथ रवि भी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+