घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लाल किले में दिए गए के भाषण के विरोध में अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के बंद के आह्वान की वजह से कश्मीर घाटी का जनजीवन प्रभावित हुआ।
बंद की वजह से यहां दुकाने और व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुले और सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति कम रही। वाहन भी नहीं चले7
बंद का आह्वान प्रधानमंत्री द्वारा अपने 15 अगस्त के भाषण में 'अलगाववादी विचारधारा को अप्रसांगिक' करार देने के विरोध में किया गया था।
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने अलगाववादी नारे लगा रहे युवकों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
आधिकारिक सूत्रों ने कश्मीर की हालत को कुल मिलाकर 'शांतिपूर्ण' बताया है।
इस बीच पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के रोशनपोरा वन क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंवकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications