शिक्षिका को 5,231 एसएमएस भेजने वाला छात्र पहुंचा हवालात
शिक्षिका द्वारा पुलिस में 'अति मानसिक प्रताड़ना' की शिकायत दर्ज कराने के बाद गुरुवार को प्रवीण भारद्वाज नाम के युवक को गिरफ्तार कर रायपुर के केंद्रीय कारागार भेज दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मोबाइल फोन के विवरण से पता चला कि प्रवीण ने एक महीने के भीतर शिक्षिका को लगभग 4,000 मिस्ड कॉल किए और 5231 एसएमएस भेजे।
अधिकारी ने कहा, "प्रवीण ने जून के आखिर में एक कंप्यूटर संस्थान में प्रवेश लिया था और वहीं की शिक्षिका के प्रति वह आकर्षित हो गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications