छोटा राजन के 2 सहयोगी उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार
लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अंडरवल्र्ड सरगना छोटा राजन के दो साथियों को इलाहाबाद में सुरक्षाकर्मियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने शनिवार को दी।
मोहम्मद मसील और अब्दुल गुफरान को शुक्रवार शाम को पुलिस और विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) की संयुक्त कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया।
पुलिस निरीक्षक वी. पी. सिंह ने इलाहाबाद से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मसील और गुफरान छोटा राजन गिरोह के लिए मुंबई में हत्या और अपहरण की सुपारी लेते थे।"
वे दोनों प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फतहपुर और कौशांबी सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्वतंत्र रूप से काम करते थे।
पुलिस के अनुसार मसील और गुफरान को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे प्रतापगढ़ में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। उत्तर प्रदेश में उन दोनों के खिलाफ हत्या, अपहरण और अन्य जघन्य मामलों के करीब 12 मामले दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications