ग्रेनेड हमले में शामिल थी बीएनपी सरकार
ढाका, 22 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने खुद पर एक रैली के दौरान हुए ग्रेनेड हमले में खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सरकार के शामिल होने का आरोप लगाया है।
हसीना ने 21 अगस्त 2004 को हुए ग्रेनेड हमले की पांचवीं बरसी पर यह आरोप लगाया है। मामले की जांच अभी जारी है।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार हसीना ने कहा कि उनकी सरकार सुनिश्चित करेगी कि हमले में शामिल सभी लोगों को दंडित किया जाए, चाहे वे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों।
हसीना ने देशवासियों से सभी षडयंत्रों के प्रति सचेत और सतर्क रहने को कहा।
उन्होंने कहा,"यदि हम एकजुट रहेंगे तो बांग्लादेश को हत्यारों से मुक्त करा सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि एक रैली के दौरान हुए हमले में बांग्लादेश के वर्तमान राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान की पत्नी सहित 24 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे।
बुलेटप्रूफ कार में सवार होकर निकलने का प्रयास कर रहीं हसीना पर भी हमला किया गया और उनकी एक आंख और कान को क्षति पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications