अंतिम 2 दिनों में सेंसेक्स ने की नुकसान की भरपाई (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले शुक्रवार की तुलना में कारोबार के अंतिम दिन 170.08 अंकों (1.11 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,012.32 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' पिछले सप्ताह की तुलना में 1.69 प्रतिशत गिरकर 4,528.8 पर बंद हुआ।
इस सप्ताह मध्यम आकार की कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहा और बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.79 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुआ। बीएसई का स्मालकैप सूचकांक भी 0.79 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह विदेशी कोषों ने 22.65 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की बिक्री की।
चीनी शेयर बाजारों में गिरावट के प्रभाव से सप्ताह के पहले दिन देश के शेयर बाजारों में कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 626.71 अंकों या 4.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,784.92 पर तथा निफ्टी 4.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,387.9 पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स ने पिछले दिन के नुकसान की कुछ भरपाई की और 250.34 अंकों या 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,035.26 पर बंद हुआ।
निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई और यह 1.62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,458.9 पर बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स 225.62 अंकों या 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,809.64 पर बंद हुआ। निफ्ट भी 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,394.1 पर बंद हुआ।
गुरुवार को सेंसेक्स 202.68 अंकों या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,012.32 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को अंतिम घंटे की तेजी के कारण सेंसेक्स 228.51 अंकों या 1.52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,240.83 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 1.69 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,528.8 पर बंद हुआ।
साप्ताहिक कारोबार के दौरान बीएचईएल (3.3 प्रतिशत), एचडीएफसी(2.9 प्रतिशत),एचडीएफसी बैंक(2.9 प्रतिशत),ओएनजीसी(2.3 प्रतिशत) और टाटा पावर (1.4 प्रतिशत) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि हुई।
टाटा मोटर्स (8.6 प्रतिशत),एसीसी(8.5 प्रतिशत),जयप्रकाश एसोसिएट्स(6.3 प्रतिशत),रिलायंस कम्युनिकेशन्स(6.1 प्रतिशत),और टाटा स्टील (5.4 प्रतिशत) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications