डोडा में हिजबुल आतंकवादी ढेर
जम्मू, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक अन्य बचकर हिमाचल प्रदेश निकल भागा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त मुद्दसिर अहमद के रूप में की गई है। सुरक्षा बलों को गंदोह इलाके में आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिला था। आतंकवादियों के छुपने के स्थान पर सुरक्षा बलों के धावा बोलने पर दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरु हो गई।
सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई में घायल हिजबुल मुजाहिदीन का डिवीजन कमांडर मुश्ताक खांडेय हिमाचल प्रदेश भाग निकलने में कामयाब रहा।
सूत्रों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पुलिस को इस बारे में सतर्क कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications