जवान ने 2 वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या कर फांसी लगाई
बस्तर जिले के कोंडागांव क्षेत्र में सीएएफ की आठवीं बटालियन के सिपाही एम.मिज ने फांसी लगाने से पहले अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें प्लाटून कमांडर टीकाराम लारिया और हैड कांस्टेबल मेहताब सिंह ठाकुर की मौत हो गई।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लंगकुमर ने आईएएनएस से कहा कि गोलीबारी में संजय सिंह नाम का पुलिकसर्मी घायल हो गया।
राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार मिंज ने विभाग से लंबी छुट्टी मांगी थी, छुट्टी नहीं मिलने से वह बेहद परेशान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications