लकड़बग्घे के काटने से 6 की मौत
अधिकारियों ने बताया कि विगत 27 जुलाई को लाली गांव में एक लकड़बग्घा घुस गया था और उसने कुल 21 लोगों को काट लिया था। शुक्रवार तक इनमें से छह की मौत हो गई। इस लकड़बग्घे को गांव वालों ने 28 जुलाई को मार दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि उन लोगों की मौत हुई है जिन्होंने रेबीज रोधी इंजेक्शन नहीं लिया था। लाली गांव के निवासी मेघनाथ लोहरा ने कहा, "मुझे सिरदर्द और तेज बुखार है। मैं डरा हुआ हूं। मैं मरना नहीं चाहता।"
झारखंड के राज्यपाल के. शंकरनारायण के आदेश पर रांचंी स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में शनिवार को उन सभी लोगों का उपचार करने के लिए एक अलग वार्ड बनाया गया है जिन्हें इस लकड़बग्घे ने काटा था।
गौरतलब है कि ग्रामीणों ने शंकरनारायण को पत्र लिखकर घायलों की मदद की गुहार लगाई थी। राज्यपाल हर मृतक के परिवार को 100,000 रुपये और घायल के परिवार को 30,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications