गोवा में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत
पणजी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा में एच1एन1 वायरस के लक्षणों से पीड़ित 67 साल की एक महिला की शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। राज्य में इस तरह का यह पहला मामला है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उसके नमूने जांच के लिए नई दिल्ली के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भेज दिए गए हैं। वह कुछ ही दिन पहले बेंगलूरु से लौटी थीं और तेज बुखार और बैचेनी की वजह से वह शुक्रवार को ही अस्पताल में भर्ती हुई थीं। वह निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें मधुमेह भी था। रात को उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वह राज्य में स्वाइन फ्लू की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारी ने बताया, "हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अभी तक यह स्वाइन फ्लू से मौत का संदिग्ध मामला ही है दिल्ली से रिपोर्ट मिलने पर ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications