पाकः अमेरिकी हमले में 12 की मौत

Pakistan Map
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बार फिर अमेरिका के चालक रहित विमानों द्वारा हमले किए गए। इन हमलों में 12 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। हमले में करीब 12 लोग घायल भी हो गए।

स्थानीय समाचार चैनल जियो न्यूज ने खबर दी है कि यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान के मीरंशाह कस्बे के डार खेल इलाके के एक मकान पर किया गया। एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, "हमला एक अफगान शरणार्थी परिवार को निशाना बनाकर किया गया और इसमें 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी हैं।"

उधर, आतंकवादियों ने इसी कस्बे में एक पुलिस चौकी पर हमला किया है। सूत्रों ने बताया कि सभी सरकारी इमारतों पर आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। उत्तरी वजीरिस्तान अल कायदा और तालिबानी आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है जहां से वे अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिका की अगुवाई वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+