यूपी उपचुनाव: बसपा ने 3 सीटें जीतीं

राज्य की मलीहाबाद और बिधुना सीटें समाजवादी पार्टी से छिन कर बसपा के खाते में चली गईं। वहीं मोरना विधानसभा सीट एलजेडी को मिली। वहीं मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को हाथ धोना पड़ा।
उपचुनावों के नतीजों से नाखुश समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी बसपा ने उपचुनावों में जमकर धांधली करायी है।


Click it and Unblock the Notifications