हज यात्रियों को लगवाना होगा फ्लू का टीका

मध्य प्रदेश राज्य हज समिति की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि सऊदी अरब सरकार ने केंद्रीय हज समिति मुंबई से कहा है कि वह हज यात्रियों को टीका लगवाना अनिवार्य करे। सऊदी अरब सरकार ने पुराने रोगों से पीड़ित व्यक्तियों, बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं से इस वर्ष हज और उमराह के लिए न आने का अनुरोध किया है।
मालूम हो की पिछले दिनों यह चर्चा थी कि 65 साल से अधिक आयु के लोग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे इस बार हज पर नही जा सकेंगे। इसी संबंध में सऊदी अरब सरकार ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications