स्वाइन फ्लू: मृतकों की संख्या 46 हुई

पुणे में गुरुवार को स्वाइन फ्लू से एक और मौत दर्ज की गई। अबतक पुणे में 16 लोग मर चुके हैं। बीती रात 25 साल के एक मरीज ने ससून अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेंगलुरू में चार लोगों की मौत हुई। यहां पर कुल 11 लोग स्वाइन फ्लू से मर चुके हैं।
वहीं मुंबई में गुरुवार को चौथी मौत हुई। यहां पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं चेन्नई में 50 साल के एक व्यक्ति ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। देश भर में मरने वालों की कुल संख्या 46 हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications