नहीं होगा रेलवे का निजीकरणः ममता

54वें रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में बनर्जी ने कहा, "कुछ हलकों में यह शरारतपूर्ण चर्चा चल रही है कि हम रेलवे का निजीकरण का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय रेलवे का निजीकरण करने वाली मैं अंतिम व्यक्ति होउंगी। रेलवे का निजीकरण या वाणिज्यीकरण नहीं होगा।"
उन्होंने कहा, "हम रेलवे को इतना मजबूत बनाएंगे जिससे कोई इस संगठन को नुकसान नहीं पहुंचा सके। मैं आश्वस्त करती हूं कि कोई भी हमारे कर्मचारियों को छू नहीं सकता। हम एक महत्वपूर्ण चरण से गुजर रहे हैं।" बनर्जी ने कहा कि रेलवे केवल एक परिवहन संगठन ही नहीं है, इसके सामाजिक दायित्व भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications