सफल रहा अफगानिस्तान चुनाव: ओबामा

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा, "तालिबान आतंकवादियों द्वारा बाधा पहुंचाने के प्रयासों के बावजूद राष्ट्रपति चुनाव सफल रहा है।" राष्ट्रपति ने इस्लामी कट्टरपंथी विद्रोहियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई जारी रखने पर ज़ोर दिया। गुरुवार को हुए मतदान के दौरान 17 सुरक्षाकर्मी, नौ नागरिक और 20 आतंकवादी मारे गए थे।
इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति हामिद करजई का पलड़ा भारी माना जा रहा है। पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह और पूर्व वित्त मंत्री अशरफ घानी भी चुनावी मैदान में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications