कल्याण ने पहनी सपा की लाल टोपी

समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी गुरुवार को सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कल्याण सिंह की मौजूदगी से लगता है कि मुलायम सिंह यादव उन चर्चाओं पर विराम लगाना चाहते हैं कि तेज-तर्रार नेता मोहम्मद आजम खान के निष्कासन और पूर्व बीजेपी नेता के साथ नजदीकियों के चलते मुस्लिम पार्टी से अपने आपको अलग-थलग महसूस कर रहे हैं।
यादव ने मंगलवार को कहा था कि लोकसभा चुनावों में हमारा कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं जीता, लेकिन आप अगले ढाई साल बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में देखेंगे कि कल्याण सिंह ने क्या उपलब्धि हासिल की है। कल्याण सिंह पार्टी के समर्थन से लोकसभा चुनावों में एटा से जीते हैं।


Click it and Unblock the Notifications